खेल संवर्धन प्रमुखत: विभिन्न राष्ट्रीय खेल परिसंघों का उत्तरदायित्व है जो स्वायत्त हैं। सरकार की भूमिका राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर विभिन्न प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों में उत्कृष्टता हासिल करने तथा साथ ही खेल को व्यापकाधारित बनाने के लिए क्षमता निर्माण का संवर्धन करना तथा अवसंरचना का सृजन करना है। विभाग की योजनाए इन उद्देश्यों को हासिल करने की ओर तत्पर हैं।